475 साल पुरानी परंपरा , रामलीला |ramleela history |
रामलीला कहाँ से शुरू हुई , इसके बारे में कई धारणाएं है . जैसे त्रेता युग में अयोध्या वासियों ने प्रभु श्री राम जी के बनवास चले जाने के बाद उनकी बाल लीलाओं को अभिनय करके दिखाते थे और उन्हें याद करते थे . जिसके बाद यह लीला चल पड़ी और यह परम्परा रामलीला के रूप में प्रचलित हो गयी .

कुछ विद्वानों का यह भी मत है की मेघा भगत नामक पुरुष के सपने में भगवान् राम ने दर्शन देकर रामलीला रचाने का आदेश दिया . तो कुछ लोगो का मत है की रामलीला गोस्वामी तुलसीदास जी ने शुरू की थी ..

माना जाता है की सबसे पहले रामलीला बनारस के चित्रकूट में 475 साल पहले हुई थी . तब से लेकर आज तक यह पूरे भारत में अपनी पहचान बनाये हुए है
.
रामलीला कई प्रकार की होती है . जैसे .....सचल लीला , अचल लीला और स्टेज लीला .
अयोध्या , मिथिला , मथुरा , आगरा , अलीगढ , ऐटा, कशी , कानपुर , इटावा में काफी बड़े स्तर पर रामलीला होती है . और सिर्फ भारत ही नहीं रामलीला अन्य देशों में भी बहुत प्रचलित है . जैसे बाली , जावा , श्रीलंका आदि में भी प्राचीन काल से किसी न किसी रूप से चली आ रही है .
